फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केद्र पर संवाद व निर्देश बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से परिषदीय स्कूलों को साफ-स्वच्छ करने, स्कूल चलो अभियान चलाकर स्कूल न जाने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने व शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करने की सलाह दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर संवाद एवं निर्देश बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी इशक लाल ने कहा कि शिक्षकों को शासन की मंशानुरूप शैक्षणिक कार्य को आगे बढ़ाना है। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के साथ परिषदीय स्कूलों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, घर-घर जाकर नवीन नामांकन करने, स्कूल चलो अभियान के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक कर स्कूल न जाने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने, स्कूल से वंचित 6 से 14 वर्ष के बच्चों का अनिवार्य रूप से प्रवेश करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षण के साथ-साथ सरकारी योजना जैसे निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, जूते-मोजे व ड्रेस आदि का समय पर वितरण करने की बात कही। उन्होंने पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए स्कूल परिसर में पौधरोपण व महापुरुषों के जन्मदिन पर उनकी जीवन के माध्यम से बच्चों को प्रेरित करने की सलाह दी। इस अवसर पर एबीआरसी मोबीन हसन, अमित कुमार त्यागी, सुखदेव, देवेंद्र कुमार, अभयराम, गीता तोमर, सुधीर कुमार, मुकेश देवरानी, आबिद कुरैशी, मो.हाशिम, वंदना, मनोज सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें