फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता इंटर्नशिप योजना में अंकित कुमार रहे द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता इंटर्नशिप में अंकित कुमार रहे द्वितीय
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए 100 घंटे स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप योजना में गांव इनामपुरा के स्वयंसेवक व कृष्णा कॉलेज के समाज कार्य विभाग में कार्यरत अंकित कुमार को जिलास्तर पर द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत अंकित कुमार ने नुक्कड़ नाटक, डोर टू डोर स्वच्छता कार्यक्रम, पर्यावरण स्वच्छता, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, खुले में शौचमुक्त अभियान, जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिलास्तर पर पांच सदस्यीय समिति द्वारा इन कार्यक्रमों का अवलोकन किया गया। जिसमें अंकित कुमार को द्वितीय चुना गया। अंकित कुमार को 20 हजार रुपये की धनराशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंकित कुमार का कहना है कि अपने घरों की सफाई तो हम रोज करते हैं लेकिन जमीन से जुड़कर देश के लिए भी कुछ करना चाहिए। कृष्णा कॉलेज के संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार, प्राचार्या सीमा शर्मा, विभागाध्यक्ष गोपालस्वरूप सिंह, प्रवक्ता अमित कुमार, फरीहा जैदी आदि ने अंकित कुमार के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें