फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को पानी बचाने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को पानी बचाने की शपथ दिलाई
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी। वर्षा ऋतु के पानी का संचयन करने को लेकर ग्राम पंचायत की खुली बैठक का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को पानी संचयन की विधि के बारे में जानकारी दी गई। पानी की एक एक बूंद को बचाने व पानी का संचयन करने की ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर पानी संचयन के लिए खुली बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को ग्राम पंचायत मानियावाला, कासमपुरगढ़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरपंचों को लिखे पत्र को पढ़कर सुनाया गया। ग्रामीणों को पानी संचय करने के बारे में बताया तथा शपथ दिलाई। वक्ताओं ने कहा कि पानी की एक एक बूंद का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। पानी के बिना जीवन का कोई मूल्य नहीं है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पानी का संचयन करना चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ी को पानी की एक एक बूंद के लिए तरसना न पड़े। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी कृपाल सिंह, ग्राम प्रधान हाजी हामिद हसन, अहमद हसन, नासिर हुसैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें