कैंपस फोर प्लेसमेंट 24 को
बिजनौर। एलेनटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा द्वारा 24 जून को सुबह दस बजे राजकीय आईटीआई में कैंपस फोर प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा एक साल का अप्रैंटिस प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसमें स्टाइपैंड मानदेय सात हजार 933 रुपये व उपस्थिति अवॉर्ड 700 रुपये प्रति माह है। व्यवसाय इलैक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक मेकेनिकल, इलैक्ट्रीशियन कम्यूनिकेशन, इलैक्ट्रिक मेकेनिकल, मेकेनिकल रोडिया टीवी, कोपा से एससीवीटी या एनसीवीटी पाठ्यक्रम में आईटीआई उत्तीर्ण तथा अप्रैंटिस पोर्टल पर शिशक्षु पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, अप्रैंटिस पोर्टल की पंजीयन संख्या लेकर आएं।