केंद्र सरकार को बताया आरक्षण विरोधी
बिजनौर। सपा एमएलसी शशांक यादव ने अपने बयान में केंद्र सरकार को दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी सरकार बताया है। बिजनौर आए एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने चोर दरवाजों से आरक्षण खत्म कर दिया है। उच्च पदों पर आरक्षित पदों का पहुंचना असंभव हो गया है। केंद्र सरकार संघ के निर्देश पर चल रही है। कहा कि सपा सरकार बनने पर युवाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाएगी।
अधिकारों के बारे में बताया
बिजनौर। लखनऊ से आए प्रशिक्षक देवरत सिंह, चमन कुमार व शेर सिंह ने महिला ग्राम प्रधानों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में बताया। महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।
नेत्र शिविर छह को
बिजनौर। रघुनाथ प्रसाद वीरेंद्र कुमार अग्रवाल सर्राफ द्वारा छह फरवरी को नूरपुर रोड स्थित अग्रवाल भवन में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट के चिकित्सकों की टीम मरीजों का नेत्र परीक्षण करेगी। यह जानकारी विकास अग्रवाल ने दी।