फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि पर हो रहा अवैध निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम समाज की भूमि पर हो रहा अवैध निर्माण रुकवाया
विज्ञापन

बढ़ापुर। गांव चकउदयचंद छायली में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने की सूचना पर सीओ, नगीना थाना प्रभारी निरीक्षक, बढ़ापुर पुलिस के साथ मौके का निरीक्षण किया और पुलिस को निर्माण कार्य नहीं होने देने के निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में एक ही परिवार के चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव चकउदयचंद छायली के ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना पुलिस को दी। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण की सूचना पर सीओ नगीना प्रवीण कुमार, नगीना थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार, कार्यवाहक थाना प्रभारी मदनपाल सिंह आदि पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने इस दौरान ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया और पुलिस को भूमि पर निर्माण कार्य न होने के निर्देश दिए। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी मदनपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों मोहम्मद शफी, जीशान, दिलशाद, शहबाज के विरुद्ध ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें