फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किया थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने किया थाने का निरीक्षण
विज्ञापन

नूरपुर। एसपी संजीव त्यागी रविवार रात करीब दस बजे नूरपुर थाने पहुंचे। एसपी से मिलने के लिए काफी संख्या में लोग थाने पर मौजूद रहे। एसपी ने सबसे पहले थाने में तैनात दरोगाओं से बात कर उनसे विवेचनाओं की जानकारी ली। व्यापारी उदयवीर त्यागी ने कस्बे में वाहनों द्वारा प्रेशर हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। तसलीम अहमद ने कहा कि शिव मंदिर चौक से चांदपुर तिराहे तक जाम लगा रहता है। उन्होंने जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस की तैनाती किए जाने की मांग की। सभासद राजेंद्र चौधरी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। एसपी ने जनता से कानून व्यवस्था में सुधार के लिए सहयोग की अपील की। इस दौरान एक महिला ने गांव तंगरौला में करीब तीन माह पूर्व अपनी पुत्री की जहरीले पदार्थ से हुई मौत के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नही करने का आरोप लगाया। एसपी ने थाने के कार्यालय, प्रभारी निरीक्षक ऑफिस, मैस रूम, गार्ड रूम का निरीक्षण किया। साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था की सराहना की। इस अवसर पर सभासद राजेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, राजीव जोशी, गुरमुख सिंह दीवान, जयपाल सिंह, मुकुल गुप्ता, दीपक वर्मा, सरदार रवेंद्र सिंह, कपिल कुमार, शिवचरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें