फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अस्पताल स्टाफ कहेगा मे आई हेल्प यू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब जानकारी करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जिला अस्पताल पर मरीजों के लिए उपलब्ध सभी सेवाओं की जानकारी देने के लिए यहां हेल्प डेस्क खुल गई है। जो कि मरीजों को बताएगी कि उन्हें इलाज के लिए कहां व किस डॉक्टर के पास जाना है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी के पास बनी इस हेल्प डेस्क पर अस्पताल में उपलब्ध सभी सेवाओं की जानकारी मरीजों को दी जाएगी।
मसलन किस बीमारी के लिए कौन से डॉक्टर का दिखाना है या प्रसव सेवाएं कहां हैं। इसके अलावा कुत्ते काटने की वैक्सीन कहां मिलेगी या परिवार कल्याण के साधन कैसे उपलब्ध होंगे। मरीज कहां भर्ती किए गए हैं आदि सभी जानकारियां हेल्प डेस्क के माध्यम से मरीजों को दी जाएंगी। हेल्प डेस्क या रोगी सहायता केंद्र के प्रभारी रिफाकत फरीदी ने बताया कि जिला अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं की शिकायत या कमी को लेकर भी हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है। इसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन से बात मरीजों की समस्याओं का समाधान करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें