फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक आधे दिन की रहेगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दीपावली पर सरकारी अस्पतालों की ओपीडी आधे दिन की रहेंगी। इस दौरान सात, आठ और नौ नवंबर को तीन दिन तक ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर केवल 12 बजे तक ही खुलेंगी। त्यौहार के मद्देनजर आपातकालीन स्थितियों से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

दीपावली पर जिला अस्पताल की ओपीडी सात, आठ और नौ नवंबर को दोपहर 12 बजे तक ही खुलेगी। त्यौहारों पर जिला अस्पताल समेत जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी पर आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। अस्पतालों पर चौबीस घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
सीएचसी प्रभारी डॉ. उमर फारूख ने कहा कि हालांकि दीपावली पर ओपीडी बंद रहेगी। लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चौबीस घंटे उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में एक डॉक्टर व स्टाफ तैनात रहेगा। जरूरत पड़ने पर यहां चार अतिरिक्त डॉक्टर व स्टाफ की व्यवस्था त्योहारों के मद्देनजर की गई है। सीएमएस डॉ. रामनिवास ने कहा कि त्यौहारों पर आपातकालीन सेवाओं के लिए जिला अस्पताल पर विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

इमरजेंसी में एक डॉक्टर और चिकित्सा स्टाफ तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में ऑन कॉल 20 डॉक्टरों की सेवाएं ली जा सकती हैं। वार्डों में भी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई हैं। सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी को अलर्ट कर दिया गया है। सभी पर चौबीस घंटे आपातकालीन सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें