फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ में दूरभाष सेवा दोपहर से शुरू हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ में दूरसंचार सेवा शुरू हुई
विज्ञापन

कालागढ़। जिला अधिकारी की विभिन्न विभागों की बैठक के दौरान कालागढ़ के दूरभाष केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के निर्देश दिए जाने के बाद से बंद हुए दूरभाष केंद्र को बुधवार दुपहर से चालू कर दिया गया है। जेटीओ वेद सिंह ने बताया कि उपजिला अधिकारी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के आग्रह पर लाइन चालू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर में दूरभाष केंद्र के उत्तर दिशा में होने के कारण उसे दक्षिण दिशा में स्थानांतरित किए जाने के निर्देश जिला अधिकारी ने मंगलवार की बैठक में दिए थे। जिस पर दूरभाष केंद्र की मशीनों को खोला जाना शुरू कर दिया गया था। जिससे कालागढ़ और आसपास की इंटरनेट सेवाएं व फोन बंद हो गए थे। बुधवार को भी दिन में बैंक, सरकारी कार्यालयों में काम काज ठप रहा। वहीं डाकघर व गैस एजेंसी को भी दक्षिण दिशा में स्थानांतरित कर दिया गया। जिससे दोनों की कार्यालयों में आम जनता का कामकाज बंद रहा। उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति व डाक सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गैस एजेंसी प्रबंधक अमित कुमार व उप डाकपाल लक्ष्मीशंकर का कहना है कि कार्यालय में बिजली आपूर्ति और इंटनेट सुविधा शुरू होने पर ही काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें