फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरना बिजलीघर माह के आखिर तक जुड़ जाएगा स्वाहेड़ी बिजलीघर से

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना बिजलीघर से जल्द जुड़ जाएगा स्वाहेड़ी बिजलीघर
विज्ञापन

बिजनौर। मोरना बिजलीघर माह के आखिर तक स्वाहेडी बिजलीघर से जुड़ जाएगा। रेलवे ने बसी किरतपुर, बिजनौर के बीच रेलवे लाइन के ऊपर से बिजली लाइन खींचने को मंजूरी दे दी है। बिजनौर, नजीबाबाद, चांदपुर तहसील को पहले ही स्वाहेड़ी बिजलीघर से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अखिल महरोत्रा के अनुसार स्वाहेड़ी बिजलीघर की क्षमता 400 केवीए है। बिजलीघर पर 200-200 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। स्वाहेड़ी बिजलीघर से बिजनौर, नजीबाबाद, चांदपुर तहसील को जोड़ा जाना था। चांदपुर तहसील के मोरना गांव में 132 केवी का बिजलीघर बन रहा है। निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मोरना बिजलीघर पर 40-40 केवी के ट्रांसफार्मर रखे जाने हैं। ट्रांसफार्मरों की डिमांड भेज दी गई है। बसी किरतपुर, बिजनौर के बीच रेलवे लाइन के ऊपर से बिजली लाइन खींचने की मंजूरी नहीं मिलने से मोरना को स्वाहेड़ी से जोड़ने में देरी हो रही थी। अब रेलवे से लाइन खींचने की मंजूरी मिल गई है। प्राथमिक स्तर पर लाइन खींचने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें