फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने दी आमरण अनशन की चेतावानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आमरण अनशन की चेतावनी
विज्ञापन

बिजनौर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ एवं आंगनबाड़ी सहायिका संघ सीटू ने मांगे पूरी नहीं होने पर 11 दिसंबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
महिला आंगनबाड़ी, सहायिकाओं ने सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर छठे दिन भी कलक्ट्रेट में शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन जारी रखा। जिलाध्यक्ष वेत्रलता शर्मा ने कहा कि शासन उनकी मांगे पूरी नहीं कर उनका शोषण कर रहा है। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर से शुरू होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का आंगनबाड़ी कर्मचारी पूरे जिले में बहिष्कार करेंगी। उन्होंने कहा कि वह कई विभागों के कार्यों को दिन-रात मेहनत कर पूरा करती हैं। लेकिन शासन उनकी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। अगर जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं की र्गइं तो 11 दिसंबर से आंगनबाड़ी कर्मचारी आमरण अनशन पर जाएंगी। ऐसे में किसी आंगनबाड़ी को अगर कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा। धरने में संतोष चौधरी, पुष्पा विश्नोई, पुष्पा सैनी, कमला शर्मा, सरोज शर्मा, सुनीता पाल, रूकशाना, मुन्नी सैनी, बबीता, शशिबाला, विनोद शर्मा, विजय मलिक मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें