फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति के लोगों ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । बूढ़ा बाबा मेला स्थल की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में तनातनी बढ़ती जा रही है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मेला दोयज बूढ़ा बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह, सचिव नरेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उनका आरोप था कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से पहुंचे लोगों ने प्रशासन की ओर से लगाए गए पिलरों को तार काटकर उखाड़ फेंका। मना करने पर उनके द्वारा अभद्रता की गई, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। समिति प्रतिनिधियों ने एसडीएम से मामले को गंभीरता से लेते हुए जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बूढ़ा बाबा मेला स्थल की जमीन पर कब्जा न होने देने की गुहार की। प्रतिनिधिमंडल में कल्लू सिंह, विपिन ठाकुर, राहुल देव, कपिल ठाकुर, तेजपाल सिंह, दुष्यंत, लोकेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें