फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने में 32 नामजद समेत 150 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम लगाने में 32 नामजद समेत 150 पर मुकदमा
विज्ञापन

बढ़ापुर। तीन दिन पूर्व विद्युत लाइन की मरम्मत करते समय करंट आने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई थी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने तैय्यबपुर बिजली घर के बाहर बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर जाम लगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने 32 नामजद व करीब 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
तीन दिन पूर्व बढ़ापुर-सरदारपुर छायली मार्ग के समीप एक बिजली खंभे पर फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़े संविदाकर्मी लाइनमैन गुरजीत सिंह उर्फ पम्मा की करंट आने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता की ओर से तैय्यबपुर विद्युत उप केंद्र के एसएसओ संजय कुमार व अवर अभियंता सुनील कुमार के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत हत्या का केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने लाइनमैन पक्ष के अपनी मांगों को लेकर तैय्यबपुर बिजली घर के बाहर बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर जाम लगाने वाले 32 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मार्ग जाम के दौरान राहगीरों से गाली-गलौज व बिजली घर पर पथराव कर भवन क्षतिग्रस्त करने आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। यह केस थाने के एसआई कुंवरपाल सिंह की ओर से दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसओ व अवर अभियंता पर हो चुका केस दर्ज
बढ़ापुर। बुधवार की शाम बिजली का फाल्ट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत के मामले में मृतक के पिता की ओर से तैय्यबपुर विद्युत उप केंद्र के एसएसओ व अवर अभियंता के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत हत्या का केस दर्ज पहले ही दर्ज कराया जा चुका है। केस दर्ज होने के बाद ही मृतक के शव को खंभे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। परिजनों का आरोप था कि शटडाउन के बावजूद बिजली चालू कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें