फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैकस खाने से बीमार हुए थे बराती

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नेक्स खाने से बीमार हुए थे बराती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नहटौर (बिजनौर)।
गांव बल्लाशेरपुर में बरातियों की हालत स्नेक्स खाने के बाद बिगड़ी थी। लोगों का हालचाल जानने के लिए विधायक ओम कुमार रात्रि में ही अस्पताल पहुंचे। बीमार लोगों का हालचाल जानने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार की गांव बल्लाशेरपुर में बूंदकी क्षेत्र के गांव मेदपुर से बरात आई थी। बरात में दूषित खाना खाने से करीब 100 लोग बीमार पड़ गए थे। फेरे की रस्म अदायगी के वक्त अचानक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। बताया जाता है कि फेरे रस्म के दौरान स्नेक्स खाने के बाद लोगों को तबीयत बिगड़ने लगी थी। एक साथ इतने लोगों की हालत बिगड़ी देख बरातियों और घरातियों में अफरा-तफरी फैल गई। बीमार लोगों को नहटौर, नगीना, कोतवाली देहात व धामपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से अस्पताल में जगह कम पड़ गई। रात नौ बजे तक बीमार लोग अस्पताल पहुंचते रहे। रात में ही विधायक ओम कुमार नहटौर अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन


- विधायक ओम कुमार ने अस्पताल जाकर पूछा हालचाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें