फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रयागराज कुंभ में जिले से जाएंगी 144 रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रयागराज में इस बार कुंभ मेला लग रहा है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुंभ में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है। बिजनौर से भी 144 रोडवेज बसें कुंभ मेले में जाएंगी।
परिवहन मुख्यालय की ओर से कुंभ मेले में रोडवेज बसें भेजने के लिए डिपो को पत्र भेजा गया है। मुरादाबाद क्षेत्र से 410 रोडवेज बसों की मांग की गई है। इनमें बिजनौर से 144 बसें मांगी गई हैं। बिजनौर डिपो से सर्वाधिक 73, नजीबाबाद से 56, चांदपुर में 15 रोडवेज बसें जाएंगी। ये बसें 24 जनवरी से सात फरवरी तक के लिए भेजी जाएंगी। कुंभ में पहला शाही स्नान 13 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि आखिरी स्नान 26 फरवरी को किया जाएगा। अतिरिक्त बसों का संचालन होने से श्रद्धालुओं को सफर में कोई परेशानी नहीं होगी। जिले से बसें कुंभ में जाने के बाद यात्रा में परेशानी होगी। जिले में यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। जहां यात्रियों की अधिकता रहेगी, उसी रूट पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें