फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कूड़ा जलाते वक्त पटाखा फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडावर/चंदक। मंडावर-काजीवाला मार्ग पर नहर के पास स्थित पटाखा फैक्टरी में कूड़ा जलाते समय पटाखों में आग लग गई। आतिशबाजी में लगी आग की वजह से धमाका भी हुआ और दूर तक आवाज पहुंची। खैर, समय रहते आग पर काबू पा लिया।
किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। बृहस्पतिवार को फैक्टरी में काम करने वाले कुछ कर्मचारी कूड़ा जला रहे थे। देखते ही देखते कूड़े से निकली आग फैक्टरी में रखे बारूद और पटाखों तक जा पहुंची। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गनीमत रहीं के दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष मृदुल कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद तहसील की टीम भी मौके पर पहुंची। हल्का लेखपाल प्रमोद कुमार ने बताया के फैक्टरी मालिक के पास वैध लाइसेंस है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बताया गया कि आग लगने के दौरान लगभग चार महिलाओं समेत आठ लोग फैक्टरी में पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। गनीमत रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। फैक्टरी में रखे पटाखे जलकर स्वाहा हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें