फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरवीआईटी में स्थापित हुआ रोबोटिक्स रिसर्च सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरवीआईटी में स्थापित हुआ रोबोटिक्स रिसर्च सेंटर
विज्ञापन

बिजनौर। आरवीआईटी कॉलेज में रोबोटिक्स रिसर्च सेंटर की स्थापना की गई। सेंटर का शुभारंभ एमडी सन्नी देशवाल, निदेशक एनके सिंह ने किया। रिसर्च सेंटर के उद्घाटन के उपरांत एक तीन दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान में अध्ययनरत 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने रोबोटिक्स तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भागीदारी कर रहे छात्रों ने कई प्रकार के रोबोट का निर्माण किया।
विज्ञापन



वीरा कॉलेज में प्रवेश के लिए शुरू हुई हैल्प डेस्क
बिजनौर। वीरा इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज में अब सीधे प्रवेश नहीं होंगे। प्रवेश के लिए छात्रों को यूपीएसईई की प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करना आवश्यक होगा। इसके लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क भी शुरू की गई है। नगर के वीरा कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्रों को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूपीएसईई परीक्षा 2019 के लिए एकेटीयू हेल्प डेस्क कार्य कर रहा है। संस्था के निदेशक स्वतंत्र कुमार पोरवाल ने बताया कि एकेटीयू ने सत्र 2019-20 से नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत प्रत्येक छात्र छात्राओं को प्रवेश परीक्षा में भाग लेना होगा। हैल्प डेस्क के समन्वयक मनोज कुशवाहा ने बताया कि प्रवेश के संबंध में छात्र एडमिशन हेल्प लाइन पर बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें