फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला कमेटी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर रामलीला के मंचन स्थल और निकलने वाली शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। दस अक्तूबर को होनी वाली मुकुट पूजा के लिए बतौर मुख्य अतिथि एसपी आमंत्रित भी किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचे रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 अक्तूबर से आदर्श रामलीला महोत्सव शुरू हो रहा है। जो 20 अक्तूबर तक जेएस हिंदू इंटर कॉलेज परिसर में चलेगी। 14 अक्तूबर को राम बारात शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो मोहल्ला कोट स्थित दिल्ली वालों के मकान से प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों से होती हुई रामलीला मैदान पर समाप्त होगी, जिसमें 25 से अधिक झांकियां एवं बैंड शामिल होते हैं। 19 अक्तूबर को दशहरा मेले का आयोजन परंपरागत तरीके से जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के बाहर वाले मैदान में होगा, इसमें हजारों की तादाद में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे श्रद्धालुओं के रूप में सम्मलित होते हैं। दशहरा मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। जबकि 20 अक्तू्बर को भरत मिलाप शोभायात्रा मोहल्ला कानूनगोयान से प्रारंभ होकर बाबा गंगा नाथ के मंदिर, कोतवाली और बाजार गंज होती हुई सुपर मार्केट कटरा गुलाम अली में भरत मिलाप होता है। रामलीला मैदान में शाम 7 बजे से रात्रि 1 बजे रामलीला का मंचन होता है। इस दौरान अध्यक्ष विशाल गोयल, महामंत्री शार्दूल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुंवर विनीत अग्रवाल, रमेश कालू, विनोद गुप्ता, संजीव सैनी, प्रेम नारायण रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें