फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दलित छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शादी का झांसा देकर गैर समुदाय के युवक ने दलित छात्रा से दुष्कर्म किया। पीड़िता कक्षा दस की छात्रा है। आरोपी ने जोया के एक रेस्टोरेंट में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

युवक का एक मोहल्ला की कक्षा दस की दलित छात्रा से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने छात्रा का शादी का झांसा उसे जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह छात्रा को लेकर जोया स्थित रेस्टोरेंट गया। जहां उसने छात्रा के साथ दो बार दुष्कर्म किया। छात्रा को युवक से फोन पर बात करते हुए उसके भाई ने पकड़ लिया था। परिजनों की सख्ती पर छात्रा ने पूरी कहानी बता दी। परिजनों डांट से नाराज छात्रा अगले दिन स्कूल जाने के बहाने घर से निकली और युवक के साथ भाग गई थी। 23 सितंबर को छात्रा के भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराया। इंस्पेक्टर के मुताबिक बुधवार को आरोपी कासिम निवासी गांव सहसपुर अली को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज जेल भेज दिया गया है। वहीं, छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें