फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना रेंज में हाथी के चार साल के बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोना रेंज में मिला हाथी के बच्चे का शव
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। वन विभाग के अधिकारियों को गश्त के दौरान कालागढ़ टाईगर रिजर्व की सोना नदी रेंज के साल ब्लाक के कक्ष नंबर सात के पास से चार साल के हाथी के बच्चे का शव बरामद हुआ। शव के मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर वन विभाग के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच रहे है।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर हरीश चंद भट्ट ने बताया कि देखने से लग रहा है कि हाथी के नर बच्चों की आयु करीब चार साल के आसपास है। अनुमान है कि बाघ ने हाथी के बच्चे पर हमला किया है। जिससे उसकी मौत हुई है। क्योंकि हाथी के बच्चेे का शव खाया हुआ है। हो सकता है कि बाध ने हाथी के बच्चे को मौत के घाट उतारने के बाद उसके शव को खाया हो। गश्ती दलों ने उन्हें यह सूचना दी है। सूचना मिलने के साथ वह और आला अधिकारी घटना स्थल पर जाने का प्रयास कर रहे है। हाथी के बच्चेे की मौत की सही जानकारी मौके पर जाने के बाद ही लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें