फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीपीओ ने निर्देश देते हुए कार्रवाई को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ बेहतर परिणाम देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर सीडीपीओ आशा त्रिपाठी ने विकास खंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ साथ प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना में आवेदन करने के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सबसे पहला कार्य आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाना होना चाहिए। उन्होंने केंद्रों की लोकप्रियता बढ़ाने और जनसमुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की सलाह दी।
विज्ञापन

सीडीपीओ ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर पर ही संचालित होने की शिकायत मिली, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने 16 से 30 दिसंबर तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़े के अंतर्गत तिथिवार कार्यक्रम आयोजित करने और फोटोग्राफी कराते हुए पंजिका बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कमला शर्मा, सुमनलता, बेबी रानी, गजाला परवीन, शशिबाला सहित कईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें