नगीना (ब्यूरो)। नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 स्थित गांव पुरैनी के पास बिजली के खंभे से टकराकर एक कार पलट गई । इसमें पति, पत्नी और कार चला रहा उनका पुत्र घायल हो गया।
देहरादून की रक्षा विहार कालोनी निवासी गोपाल गुप्ता अपनी पत्नी ज्योति गुप्ता और पुत्र तनय गुप्ता के साथ कार से फर्रुखाबार रिश्तेदारी में हुई मौत की सूचना पर देहरादून से चले थे। कार उनका बेटा तनय चला रहा था। शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे नगीना-धामपुर मार्ग स्थित गांव पुरैनी के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। इसमें तीनों घायल हो गए। घायलों को नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया । यहां से प्राथमिक उपचार के बाद तनय और उसकी मां ज्योति के सिर में गंभीर चोट होने के कारण बिजनौर रेफर किया गया। पिता को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।