फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर, अफजलगढ़ और नहटौर के शिक्षामित्र प्रदर्शन, मुजफफरनगर के लिए हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
भूखहड़ताल में शामिल होने से पहले शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। आदर्श शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर ऐसो.के सदस्यों ने मुजफ्फरनगर में सांसद आवास पर होने वाली भूख हड़ताल में शामिल होने के लिए कूच करने से पहले नहटौर और धामपुर में प्रदर्शन किया। प्रदेश और केंद्र सरकार से रद्द किए समायोजन को बहाल करने की मांग की है। चेताया कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो 21 फरवरी को लखनऊ में विधान सभा का घेराव कर प्रदर्शन होगा। अफजलगढ़ से भी शिक्षक और शिक्षामित्र मुजफ्फरनगर में हो रहे आंदोलन में शामिल होने को बसों में भरकर कूच किए।
विज्ञापन

ऐसो. के जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, ब्लाक अध्यक्ष जेनेंद्र कुमार, केशव त्यागी, जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, जिला संगठन मंत्री केशव त्यागी, ब्लाक महामंत्री ओंकार सिंह के नेतृत्व में नहटौर में बीआरसी केंद्र पर एकत्र हुए और यहां पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सदस्यों का आरोप है कि भाजपा को केवल अपनी कुर्सी की चिंता है। शिक्षामित्रों ने प्रदेश और केंद्र सरकार से अध्यादेश लाकर रद्द समायोजन को बहाल करने, जो शिक्षामित्र अवसाद के कारण दिवगत हो गए है, उनके परिजनों को शिक्षा विभाग में आश्रित बतौर स्थायी नौकरी देने की मांग की है। कहा कि शिक्षामित्र पिछले दो साल से नौकरी बहाल कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत है। पर सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने मुजफ्फरनगर में सांसद संजीव बालियान के आवास पर भूख हड़ताल का एलान किया है। आंदोलन को शांतिपूर्वक ढंग से संचालित किया जाएगा। उनका यह आंदोलन सात फरवरी तक चलना है। यदि सरकार ने उनकी नौकरी को बहाल नहीं किया तो 21 फरवरी को बड़ा आंदोलन होगा। विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में परवेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, नरेंद्र सिंह, बीना, मीनाक्षी, पुष्पा, गीता, मंसाराम, शरद त्यागी, अमित, दिनेश, संजीव, सुधीर रहे। प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी बसों से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। धामपुर में भी ब्लाक अध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में शिक्षामित्र बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने को कूच कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें