आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार बांटा
रेहड़। आंगनबाड़ी केंद्र मेघपुर में पुष्टाहार वितरण किया गया। मंगलवार को प्रभारी सीडीपीओ रीता देवी की मौजूदगी में बच्चों, धात्री, गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण किया गया। इस अवसर पर छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को पुष्टाहार बांटा गया। प्रभारी सीडीपीओ रीता देवी ने लाभार्थियों से सरकार की जनहित में चल रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर वार्ड मेंबर रमेश सिंह, आंगनबाड़ी विपिन देवी, सहायिका उमा देवी, आशा बहु सुनीता देवी, मातृ समिति अध्यक्षा पूनम देवी, नसीमा, रेशमा, शबाना, गीता, अंजू आदि रहे।