फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत से पहले ही किसान की भूमि प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने किसान की भूमि को कब्जामुक्त कराया
विज्ञापन

नगीना। भाकियू कार्यकर्ताओं का वन विभाग से किसान मगनपाल सिंह की 14 बीघा कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए तहसील परिसर में 12 दिनों से चल रहा धरना समाप्त हो गया। तहसीलदार देवेंद्र पांडेय ने बताया कि जमीन की पैमाईश कर ली गई है। किसान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने और सोमवार को उसकी हदबंदी कराने के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया है।
तहसील क्षेत्र के गांव सुंदरवाली निवासी किसान मंगन पाल सिंह की पिछले 24 वर्षों से वन विभाग ने 14 बीघा जमीन कब्जा रखी थी। किसान यूनियन ने एक जनवरी 2018 को भूमि को जोत कर कब्जा मुक्त करा दिया था, लेकिन वन विभाग ने दोबारा उस पर कब्जा कर लिया था। वन विभाग से जमीन को फिर से कब्जा मुक्त कराने के लिए भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता पीड़ित किसान के साथ 12 दिनों से तहसील में धरने पर बैठे थे। शनिवार को इस मामले में भाकियू की महापंचायत हुई। प्रशासन ने महापंचायत को देखते हुए एसडीएम डॉ. गजेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार देवेंद्र कुमार पांडेय, राजस्व विभाग की टीम, डीएफओ अखिलेश मिश्र अपनी टीम के साथ शुक्रवार को ही भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए पैमाईश करने पहुंच गए थे। शुक्रवार रात टीम ने भूमि को कब्जा मुक्त कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को धरना स्थल पर किसानों के बीच तहसीलदार देवेंद्र पांडे, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक दयाराम सिंह ने भूमि को कब्जा मुक्त करने और सोमवार को उस पर हदबंदी कराने का लिखित आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह और महापंचायत के अध्यक्ष चौधरी सुरपाल सिंह की घोषणा के बाद धरना समाप्त हो गया। क्षेत्र के गांव पुरैनी, एसडीएम कोर्ट परिसर और नगीना-बूंदकी मार्ग आदि स्थानों पर जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के खिलाफ भ्रामक पर्चे गिराए जाने पर किसानों ने रोष जताया। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि इस मामले में आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार न किया गया तो किसान तिथि तय कर सभी थानों में अपने पशु बांध देंगे।
विज्ञापन

गांव पुरैनी निवासी डॉ. योगेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। चौधरी सुरपाल सिंह की अध्यक्षता, चौधरी बलजीत सिंह के संचालन में आयोजित पंचायत में डॉ. योगेंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह, विनोद परमार, विजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष समरपाल सिंह, तहसील नगीना अध्यक्ष वीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, चेतन सिंह, राकेश प्रधान, महेंद्र सिंह प्रधान, कृष्ण पाल सिंह, नितिन सिरोही, लक्ष्मण सिंह, सरदार बलिहार सिंह, आलोक चौहान आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी एसके सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और किसान यूनियन के नेताओं से वार्ता कर पर्चे फेंके जाने के मामले में शीघ्र कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें