किसान योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं: अशोक राणा
धामपुर। कृषि विभाग की ओर से बुधवार को ब्लाक परिसर में किसान मेले का आयोजन हुआ। मेले का उद्घाटन विधायक अशोक राणा ने किया और किसानों को सुझाव दिया कि सरकार की ओर से उनके विकास के लिए कई योजनाओं को चला रखा है। सरकार की ओर से प्रमाणित व शोधित बीजों का ही खेती बोने में प्रयोग करें। सरकार की ओर से इन बीजों पर किसानों को आत्म निर्भर बनाने को अप्रत्याशित अनुदान देकर लाभ पहुंचाने को काम किया जा रहा है। किसानों से अधिक से अधिक लाभ उठाने को प्रेरित किया।
ब्लाक परिसर में आयोजित मेले में कई विभागों के अधिकारियों की ओर से स्टालें लगाई थी। इन स्टालों के माध्यम से अधिकारियों ने किसानों को बीज, कृषि उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक अशोक राणा ने किसानों से कहा कि वह सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। यदि कहीं कोई दिक्क्त आती है, तो उन्हें अवगत कराए। उनकी समस्याओं का निदान होगा। मेले में नगीना कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक केके सिंह, उप कृषि निदेशक बिजनौर जेपी चौधरी, ब्लाक प्रमुख अतुल कुमार, जिला पंचायत सदस्य धर्मवीर सिंह, सुबोध कुमार, उप संभगीय क़ृषि प्रसार अधिकारी देशवबंधु , एडीओ भोपाल सिंह, एडीओ कृषि रक्षा प्रकाश वीर, बीज भंडार प्रभारी मुनीश कुमार, राजू सिंह, दुष्यंत कुमार रहे। संचालन रवेंद्र कुमार ने किया।