फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की उदासीनता से हरचंदपुर में विद्युत संकट बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह पूर्व लगे ट्रांसफार्मरों से नहीं दी विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

नांगलसोती। गांव हरचंदपुर में सौभाग्य योजना के अंतर्गत लगाए गए तीन ट्रांसफार्मर एक माह से शोपीस बने हुए हैं। बिजली संकट से ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं।
विद्युत निगम ने नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में बिजली संकट को देखते हुए सौभाग्य योजना के अंतर्गत 63 केवीए क्षमता के तीन ट्रांसफार्मर गांव में लगाए थे। इससे पूर्व एक 100 केवीए और 63 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से 150 ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। ट्रांसफार्मरों के ओवर लोड होने और आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशान ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए विद्युत निगम ने तीन अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के अंतर्गत लगाए गए ट्रांसफार्मर को चालू न किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्राम प्रधान कुसुम देवी एवं हरचंदपुर के ग्रामीणों राजकुमार, देवेंद्र सिंह, राजीव, फरीद अहमद, इरशाद अहमद, दयाराम सिंह का कहना है कि कई बार निगम को ट्रांसफार्मर शुरू कराने के लिए कहा गया लेकिन विद्युत विभाग ने हरचंदपुर की विद्युत संकट समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। उधर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता नरेंश अरोड़ा ने बताया कि एसडीओ और कर्मचारियों को शीघ्र हरचंदपुर में लगाए गए ट्रांसफार्मरों से विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें