युवक की साउथ अफ्रीका में मौत
बढ़ापुर। गांव इनायतपुर निवासी वकील अहमद ने बताया कि उसका पुत्र नईम (31) साउथ अफ्रीका में सैलून का कार्य करता था। वहां उसके साथ रहने वाले एक साथी ने फोन पर बताया कि नईम कई दिन से बुुखार और उल्टी से पीड़ित था। उसका वहां एक चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। युवक अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों समेत पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया है।