फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में खंभों पर लगीं 130 लाइटें हुई खराब

विज्ञापन
नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में विद्युत पोल पर लगी खराब लाइट। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गांव में खंभों पर लगीं 130 लाइटें हुई खराब
विज्ञापन

नांगलसोती। ग्राम पंचायत हरचंदपुर में बिजली की रोशनी से गांव को जगमगाने के लिए विद्युत खंभों पर लगाई गई लाइटें खराब पड़ी हैं। गांव में अंधेरा होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली के खंभों पर लाइटें ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हरचंदपुर की ओर से गांव में दो वर्ष पूर्व लाखों का खर्च कर बिजली के खंभों पर 130 लाइटें लगाई गई थीं। एक साल तक तो लाइटों ने ठीक काम किया, लेकिन धीरे-धीरे लाइटें खराब हो गईं। ग्रामीण राजू, सूरज, मनजीत, चेतन, कामेंद्र सिंह, समर सिंह, लाखन सिंह, विक्रम सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत में दो गांव हरचंदपुर और ढोलापुरी शामिल हैं। दोनों गांवों में अधिकांश लाइटें खराब हो चुकी हैं। जिससे गांव में अंधेरा पसरा रहता है। ग्रामीणों को रात्रि में चोरी होने का डर सताने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हजारों की लागत से लगाई गई लाइटों का उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सभी लाइटों को ठीक कराने की मांग की है। उधर, एडीओ पंचायत ऋषि कुमार का कहना है कि जल्द ही गांव में खराब हुई लाइटों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें