फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के बाढ़ पीड़ितों की करेंगे मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के बाढ़ पीड़ितों की करेंगे मदद
विज्ञापन

बिजनौर। केरल में आई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। जिले की फैक्ट्रियों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कहा गया है। सेंट मेरी स्कूल के विद्यार्थी व स्टाफ व्यापारियों से चंदा एकत्र कर रहे हैं। डीएम के निर्देश पर सरकारी विभागों का स्टाफ भी सहयोग देने के लिए आगे आ रहा है। जिले में छोटी बड़ी 36 फैक्ट्री संचालित हैं। इनसे भी केरल बाढ़ी पीड़ितों की मदद के लिए सहयोग राशि एकत्र करने को कहा गया है। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा होगी। इसके अलावा निजी स्तर पर भी सामाजिक संस्थाएं बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चंदा एकत्र कर रही हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जीसी वर्मा के अनुसार सभी फैक्ट्रियों को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी मदद करेंगे।
विज्ञापन


मांगों के समर्थन में प्रदर्शन आज
बिजनौर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति जन जागृति महासंघ (अराजनैतिक) द्वारा 24 अगस्त को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा। महासंघ जिला महामंत्री चंद्रहास सिंह के अनुसार सदस्य एक बजे टाउन हॉल पर एकत्र और प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे और ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें