फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव में लगाए 120 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में वन महोत्सव के अंतर्गत 120 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

संस्था के निदेशक इंचार्ज मनोज कुशवाहा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण का महत्व बताया। उन्होंने सभी से एक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। कॉलेज प्रबंधक उमेश कुमार, विद्यार्थियों व स्टाफ ने बेल, नींबू, शरीफा, नाशपाती, गुड़हल, लीची, चंदन, अंजीर, कटहल, आम, मौसम्मी, चकोतरा, अमरूद, गुलाब, सागौन के 120 पौधे लगाए। इस दौरान स्टाफ से लोकेश अग्रवाल, शुएब अली खान, सुनील भारद्वाज, निधि विश्रोई, अंकित राजन, गौरव गुप्ता, प्रशांत सक्सेना, अजय उपाध्याय, अजय विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पर्यावरण प्रदूषण खत्म करने का लिया संकल्प
बिजनौर। यूनिवर्सल एकेडमी में छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का संकल्प लिया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में लॉयनेस क्लब बिजनौर समर्पण की अध्यक्ष एकता अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, प्रियंका, खुशबू, अंजलि, ऋतु, लवली, सोनम, अंजना आदि ने हिस्सा लिया। अशोक के 30, गुलमोहर के 20, आम, अमरूद व जामुन के दस-दस पौधे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम अपनी पृथ्वी को बचा सकते हैं। उपप्रधानाचार्य खुशबू कर्णवाल ने कहा कि हरियाली धरती का श्ऱंगार है। हम सबका कर्तव्य है कि हम हरियाली को संरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें