फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत के लिए किया प्री-ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत के लिए किया प्री-ट्रायल
विज्ञापन

बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए बुधवार को प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया।
जजी सभागार में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में चैक बाउंस, बैंक रिकवरी, श्रम विभाग, बिजली एवं पानी के बिलों से संबंधित मामले, लघु आपराधिक वादों, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, सर्विस मैटर, राजस्व एवं दीवानी वादों को प्रमुखता के आधार पर सुलह समझौते के प्रयास से वादों का निस्तारण करने के लिए न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों से विचार विर्मश किया। अध्यक्षता प्रभारी जिला जज राजीव शर्मा ने की। बैठक में नोडल अधिकारी एडीजे मुमताज अली, एडीएम वित्त एवं राजस्व एके मिश्र, सीओ सिटी महेश कुमार एवं बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बार ने शोक जताया
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन की शोक सभा में अधिवक्ता शुभम चौधरी की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोकाकुल वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अध्यक्षता राजीव चौहान ने की तथा संचालन अजीत पंवार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें