अफजलगढ़। गांव भवानीपुर उर्फ जिक्रीवाला के प्राथमिक विद्यालय भवन और उसके चारों ओर पिछले एक सप्ताह से बारिश का पानी जमा है। पानी के स्कूल में भरा होने से स्कूल में तो शिक्षक ही जा रहे है और न ही बच्चे। ग्रामीणों का कहना है कि वह कई बीएसए और बीईओ को बता चुके है
अभिभावक शरीफ , प्रेमराज, वतीफ, सुरेश, छोटे , छुट्टन, गुड्डू , रविन्द्र, नरेंद्र, यामीन, अलीमुद्दीन, कमरूददीन का कहना है कि गांव में एक मात्र विद्यालय है। इस विद्यालय भवन और परिसर में पानी भरा है। जिसके कारण शिक्षकों को बच्चों की रोज छुट्टी करनी पड़ रही है। अभिभावकों ने एसडीएम से पानी की निकासी कराने की मांग की। जिससे स्कूल में भरा पानी निकल सके। बीईओ का कहना है कि मामला संज्ञान में है। बच्चों की पढ़ाई के लिए व्यवस्था कराई जा रही है। बीएसए महेश चंद से प्रयास के बाद भी बात नहीं हो सकी।