फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की लोक सभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढाने की नई पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने की नई पहल
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनूठी पहल की है। प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं माता-पिता व परिजनों से आवश्यक रूप से वोट डालने का वचन लेंगे। इतना ही नहीं माता-पिता से आमंत्रण स्वीकार पत्र भरवाएंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक व बीएसए दफ्तर अभियान को अमली जामा पहनाने में जुट गया है। डीएम सुजीत कुमार की मंशा है कि लोकसभा चुनाव में जिला मतदान प्रतिशत का एक रिकॉर्ड बनाए जो सूबे में एक मिसाल बने। इसके लिए शत प्रतिशत मतदान को प्रेरित करने की कमान प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सौंपी है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार जिले के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों को डीएम की ओर से मतदाता आग्रह/अपील पत्र भेजा गया है। डीएम के निर्देश पर तैयार योजना के अनुसार अपील के साथ आमंत्रण स्वीकार पत्र है। बच्चे को स्कूलों में अपील पत्र दिए जाएंगे। जिसे लेकर बच्चे अपने घर जाएंगे। बच्चे अपने माता-पिता को लोकतंत्र में वोट का महत्व बताएंगे। बच्चे माता-पिता व परिजनों से कहेंगे कि कि उनके भविष्य के लिए 11 अप्रैल, 18 अप्रैल व 23 अप्रैल को वोट डालने जरूर जाएं। छात्र-छात्राएं अपील के साथ संलग्न आमंत्रण स्वीकार पत्र भरवाएंगे। आमंत्रण स्वीकार पत्र पर माता-पिता हस्ताक्षर करेंगे। परिवार के अन्य मतदाता सदस्यों के नाम लिखकर हस्ताक्षर कराएंगे। सभी के बूथ संख्या व लोकसभा क्षेत्र का नाम लिखवाया जाएगा। मतदान के दिन माता-पिता व परिजनों को वोट डालने की याद दिलाएंगे। छात्र-छात्राएं आमंत्रण पत्र को अपने स्कूलों में जमा करेंगे। जिले के स्कूलों से आए आमंत्रण पत्रों को जमा करने के लिए डीआईओएस व बीएसए दफ्तर में काउंटर बना गए हैं। डीआईओएस के अनुसार अभियान को सफल बनाने के लिए सेक्टर वाइज जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि डीएम की यह पहल रंग लाएगी। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें