फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व लापता सहारनपुर से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व लापता सहारनपुर से मिला
विज्ञापन

हीमपुरदीपा। थाना क्षेत्र के गांव मुकरपुर गुर्जर निवासी करण सिंह के यहां उसकी पत्नी का भाई रवि (16) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रतनगढ़ थाना शिवाला कलां रहता था। वह 24 मार्च 18 को घर से लापता हो गया था। उसके लापता होने की रिपोर्ट करण सिंह ने हीमपुरदीपा थाने में दर्ज कराई थी। काफी तलाश करने के बाद भी रवि का कोई पता नहीं चला। एक वर्ष बाद बृहस्पतिवार को रवि सहारनपुर जीआरपी को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिला। जीआरपी ने पूछताछ कर रवि को हीमपुरदीपा पुलिस को सौंप दिया। हीमपुरदीपा थाना पुलिस के मुताबिक रवि अपने जीजा से बिना बताए मेरठ चला गया था। वहां अपने परिचित के पास काम कर रहा था, वहां मन न लगने पर रवि 15 दिन पूर्व मेरठ से सहारनपुर चला गया था। वहां इधर-उधर भटकता वह जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उसके बयान दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें