सपाइयों ने किसान को दी बैलों की जोड़ी
बिजनौर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने गांव सालमाबाद पहुंचकर आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान सीताराम को बैलों की जोड़ी और एक हल दिया।
गांव सालमाबाद के किसान सीताराम जुए में भैंसे के साथ खेत जोतते मिले थे। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए डीएम जगतराज को उसकी सहायता करने के निर्देश दिए थे। डीएम ने तत्काल किसान सीताराम को सभी सरकारी सहायता दिलाई थी। इसके बाद रविवार को सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने गांव पहुंचकर किसान सीताराम को बैलों को जोड़ी देकर सहायता की। इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अतुल प्रधान, पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, विधायक मनोज पारस, राशिद हुसैन, दिलशाद अंसारी, प्रमोद प्रधान, अखलाक पप्पू आदि मौजूद रहे।