फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर रात मेदूवाला फार्म के निकट ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया। बताया जाता है कि गांव बिजौरी निवासी देवीराज का 32 वर्षीय पुत्र कोमल और हरपाल सिंह का 25 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र कोटद्वार में किसी फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करते हैं। बुधवार की देर रात दो बाइक से कोटद्वार फैक्ट्री में कार्य करने जा रहे थे। तभी मेदूवाला कोठी के सामने हादसा हुआ। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें