फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ही करेगी देश का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ही करेगी देश का विकास
विज्ञापन

बिजनौर। कांग्रेस का जन भागीदार मार्च 108वें दिन बिजनौर पहुंचा। कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए कमर कसने का आह्वान किया गया।
चांदपुर की चुंगी पर आयोजित जनसभा में प्रदेश सचिव तरुण पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म स्थान मुगलसराय जिला चंदौली से यह जनसभा शुरू हुई है। जनसभा का उद्देश्य महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के वचनों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जरिये जनजन तक पहुंचाना है। कहा कि कांग्रेस ने ही देश का विकास किया है। देश का और विकास भी केवल कांग्रेस ही कर सकती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, मीनू गोयल, हुमायूं बेग, शिराज नईम, शमीम कुरैशी, इकबाल ठेकेदार, गुलशन कुमार, चितवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग
बिजनौर। किरतपुर थाने के मोहल्ला भुड्डी निवासी सितारा बेगम ने एसपी कार्यालय में दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि पड़ोस का एक व्यक्ति उन्हें मकान की दीवार का निर्माण नहीं करने दे रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप लगाया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके परिजनों से मारपीट भी की। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें