फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में हुई पर्यावरण संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईओसी ने किया रम्मनवाला में पौध रोपण
विज्ञापन

नजीबाबाद । आईओसी के पर्यावरण जागरूकता अभियान में गांव रम्मनवाला में स्वच्छता संगोष्ठी और पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किया। आईओसी टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता की शपथ दिलाई।
इंडियन ऑयल डिपो के पाइप लाइन डिवीजन के स्टेशन प्रभारी मो.खुर्शीद आलम, शिवशंकर सिंह, आदित्य पांडेय, सुरेश प्रजापति, जितेंद्र कुमार और अंकित कुमार ने गांव रम्मनवाला में पर्यावरण संगोष्ठी आयोजित की। खुर्शीद आलम ने कहा कि वृक्ष जीवन दायक और इंसानों के मित्र हैं। वृक्षों का संरक्षण हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी है। आईओसी टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौध रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व स्वच्छता संगोष्ठी में स्वस्थ और निरोग रहने के लिए परिवार और गांव का वातावरण साफ-सुथरा रखने और नाले-नालियों और गड्ढों में पानी न रुकने देने की सलाह दी। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के साथ मिलकर आईओसी कर्मचारियों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें