कोतवाली देहात। कस्बा कोतवाली देहात में बढ़ापुर रोड पर एक मोहल्ले में एक नवजात के शव को कुत्तों ने नोच डाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को दफना दिया गया। स्योहारा में कुत्तों के काटने से एक बालिका की मौत हो गई।
कस्बा कोतवाली देहात में थाने के सामने स्थित हिंदू कॉलोनी बढ़ापुर रोड पर एक नवजात बच्चे को कुत्तों द्वारा नोचते देखा गया। इसकी सूचना हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने थाना कोतवाली देहात पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने अनुसार कुत्तों ने नवजात को कहां से लाया और किसका है कोई जानकारी नहीं है। वहीं स्योहारा में 25 जून को मोहल्ला शेखान में तीन बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। आवारा कुत्तों ने तीनों बच्चों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बच्चों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया था, जहां रेबीज के इंजेक्शन नहीं थे। कुत्तों के काटने से उसकी हालत गंभीर होने पर बिजनौर तथा मुरादाबाद दिखाया गया। इनमें से सिमरा छह वर्ष पुत्री अजहर की बीती रात मौत हो गई। मासूम को आज सुपुर्द खाक कर दिया गया, जबकि जुबेर चार वर्ष पुत्र सलीम व जीनत दो वर्ष मुस्तकीम की हालत गंभीर बनी हुई है।
------------------------------------------------------------------
करंट से भैंस मरी
नूरपुर। गांव रहटी जागीर में गांव के पास आम के बाग से गुजर रही एचटी लाइन के तार ढीले होकर काफी नीचे लटक रहे हैं। शुक्रवार को गांव के कुलवीर सिंह की भैंस घास चरते हुए आम के बाग में पहुंच गई। इस दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। ग्रामवासियों का कहना है कि नीचे लटके तारों से हमेशा हादसा होने का भय बना रहता है। वह कई बार बिजली अधिकारियों से तारों को ऊंचा कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। भैंस स्वामी ने बिजली विभाग से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।