कासमपुरगढ़ी। वायरल बुखार से एक बालिका की मौत हो गई। घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने बालिका को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। इससे पहले भी क्षेत्र की एक महिला की बुुखार से उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। वायरल बुखार के प्रकोप से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। आधा दर्जन से ज्यादा मरीज वायरल बुखार से ग्रसित हैं।
गांव मानियावाला निवासी भूरे कुरैशी ने बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री हुमेरा को पांच दिन पहले बुखार आया था। उसे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे वह सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले गए। वहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार की उसकी मृत्यु हो गई। घटना से मृतका बालिका के परिवार में कोहराम मचा है। शनिवार को उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इससे पहले गांव सीरवासुचंद निवासी अकशा खातून पत्नी मोहम्मद आरिफ की बुखार से मौत हो चुकी है। बुखार के बढ़ते मामलों से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। चिकित्सा प्रभारी पीएचसी डा. रजनीश कुमार का कहना है कि वायरल बुखार का प्रकोप फैल रहा है। इससे बचने के लिए मच्छरदानी व उबला पानी पीने की जरूरत है।