बिजनौर । किसान पाठशाला के दूसरे चरण में किसानों की संख्या बढ़ी है। किसानों को खेतों पर जाकर प्रैक्टिल ज्ञान भी दिया जा रहा है। मिट्टी की खेत में ही जांच करके पोषक तत्वों की जानकारी दी जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के अनुसार किसानों को शासन की कृषि योजनाओं की जानकारी देने के लिए किसान पाठशाला शुरू की हैं। पहले चरण में 130 किसान पाठशालाओं में सात आठ हजार किसानों ने भाग लिया। दूसरे चरण में जिले में 130 पाठशाला शुरू हुई हैं। दूसरा चरण 15 दिसंबर तक चलेगा। दूसरे चरण में करीब 9873 किसान भाग ले रहे हैं। कृषि विशेषज्ञ फसलों में खाद ,बीज, पानी की मात्रा कब कितना और इस्तेमाल की विधि बता रहे हैं। पांच दिन चलने वाले कार्यक्रम में अलग-अलग दिनों के विषय तय हैं। किसानों से अधिक तादाद में पाठशालाओं में शामिल होने की अपील की गई है।