फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित प्रधानों ने बीडीओ का घेराव करके दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानों ने बीडीओ का घेराव किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
स्योहारा (बिजनौर)।
जिला विकास अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार से आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने बीडीओ का घेराव कर धरना दिया। खंड विकास अधिकारी के भविष्य में इस प्रकार की घटना न होने के आश्वासन के बाद घरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को खंड विकास कार्यालय में किसी जांच करने के लिए जिला विकास अधिकारी आए हुए थे। कुछ ग्राम प्रधान भी ब्लाक कार्यालय में आए हुए थे। आरोप हैं कि जिला विकास अधिकारी ने इस दौरान ग्राम प्रधानों को भलाबुरा कहा और अभद्र व्यवहार किया। सोमवार को इस बात से नाराज होकर ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राकेश कुमार भोले के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने अपने त्यागपत्र लिखकर खंड विकास अधिकारी का घेराव कर धरना दिया। खंड विकास अधिकारी से जिला विकास अधिकारी को बुलाकर माफी मंगवाने की मांग की। खंड अधिकारी द्वारा यह आश्वासन देने पर कि भविष्य में किसी भी ग्राम प्रधान के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी, धरना समाप्त हुआ। धरना देने वालों में गौतम चौहान, डा. शैलेंद्र, सुनील कुमार, अतुन त्यागी, गुलफाम अनीस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें