फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 प्रधान जांच के घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के करीब 100 प्रधान विकास कार्यों को लेकर जांच के घेरे में हैं। प्रधानों पर शासन से मिले धन से विकास कार्य न कराकर पैसे हड़प लेने के आरोप हैं। जिला पंचायतराज अधिकारी के अनुसार शिकायतों की जांच के लिए टीम बना दी गई है। उधर जांच के लपेटे में आए प्रधान शिकायतों को रफा दफा कराने की कोशिशों में लगे हैं और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 1128 ग्राम पंचायत हैं। गांवों में पंचायत चुनावों की सरगर्मियां शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने प्रधानों के कार्यकाल में विकास कार्यों का चिट्ठा खोलना शुरू कर दिया है। इस क्रम में प्रशासन के पास ग्राम प्रधानों की शिकायत बढ़ गई हैं। ग्रामीण प्रधानों के खिलाफ शिकायत लेकर रोजाना डीएम या सीडीओ के पास आ रहे हैं। हल्दौर विकास खंड के गांव नवादा तुल्ला के जितेंद्र आदि ग्रामीण सीडीओ केपी सिंह से मिले हैं और आरोप लगाया कि प्रधान ने खड़ंजे की ईंट उखड़वाकर अपने मकान में लगवा ली हैं। विकास कार्यों के लिए मिले धन को हड़प लिया गया है। जिला पंचायतराज दफ्तर के अनुसार इसी तरह की 95 शिकायतों पर जांच प्रस्तावित है। शिकायतों में जांच कमेटी बना दी गई है। जांच अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार शासन के विकास कार्यों में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। जिले के दो प्रधानों को पिछले तीन माह में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सस्पेंड किया गया है। आरोपों में घिरे ग्रामपंचायत सचिवों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हुई है। उधर जांच के घेरे में आए प्रधान राजनीतिक आकाओं को लेकर रोजाना अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें