फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला छेड़खानी को लेकर गांव के दो पक्षों में जमकर चले लाठीडंडे, छह लोग गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध पर हिदायतपुर में संघर्ष
विज्ञापन

अफजलगढ़। विवाह समारोह से लौट रहे परिवार की महिला के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर गांव हिदायतपुर टांडा में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में डंडे तथा धारदार हथियार चले और पथराव किया गया। दोनों पक्षों से 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें छह की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव टांडा हिदायतपुर में शाहिद पुत्र अब्दुल सत्तार की पुत्री के विवाह समारोह में काफी लोगों ने शिरकत की थी। एक परिवार जब शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था, तो रास्ते में ही गांव के नसीम पुत्र शब्बीर आदि ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर गाली गलौज हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। संघर्ष में लाठी डंडे और धारदार हथियार चले तथा जमकर पथराव हुआ। संघर्ष में दोनों पक्षों के मोहम्मद उमर, अखलाक, मोहम्मद राशिद, सलमान, नसीम व महबूब गंभीर रूप से घायल हो गए। लगभग डेढ़ दर्जन लोग पथराव के चलते चोटिल हुए है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। घायलों में मोहम्मद उमर, अखलाक, राशिद , नसीम, महबूब तथा सलमान को जिला अस्पताल रेफर किया है। दोनो पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें