प्रोऩंद चौधरी ने बताया कि अश्वगंधा कई तरह के संक्रमण को खत्म करने में लाभकारी होता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए इलाज में भी यह लाभदायक होता है। हृदय रोग और पेट संबंधी बीमारी से जूझ रहे मरीज डाक्टर की सलाह पर गिलोय घनवटी का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले कई दिनों से लगातार इन औषधियों को तैयार कराया जा रहा है।
गिलोय घनवटी, अश्वगंधा चूर्ण और शिरषादि क्वाथ का उपयोग चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। संकाय प्रमुख प्रो. वीपी सिंह के निर्देशन में कर्मचारी पूरे उत्साह से इन औषधियों को तैयार करने में लगे हैं। -प्रो.आनंद चौधरी, अधीक्षक, आयुर्वेदिक फार्मेसी बीएचयू