बेवर क्षेत्र के ग्राम किशनपुर गढ़िया में पांच, मानपुर विकू, मोहल्ला ब्रह्म्नान, इटावा रोड, जीटी रोड, काजी टोला, मोहल्ला मरकिचिया, मोटा रोड, लक्ष्मी नगर में एक-एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बेवर में संक्रमित मिले लोगों में चाउमीन विक्रेता, मोमोज विक्रेता सहित कई दुकानदार और उनके कर्मचारी शामिल हैं।
कस्बा करहल के मोहल्ला संघईयान में तीन और सराफा बाजार में एक, कस्बा करहल में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। जबकि भोगांव के मोहल्ला फाजिलगंज और पथरिया में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
सुल्तानगंज के गांव गढ़िया गोविंदेपुर और कुरावली के गांव बरौलिया में एक-एक पॉजिटिव मिला। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची बनाई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संक्रमित मिले मरीजों के क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
कोख के सौदागरः राहुल से पुलिस करेगी ये चार सवाल, खुलेगी अस्मिता से जुड़ी हर कड़ी