मोढ़। प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि युवाओं के दम पर 2022 में भाजपा की सूबे में पुन: सरकार बनेगी। विपक्षी कोई भी चाल चलें, लेकिन युवा पीएम और सीएम के साथ खड़ा है। देश में जब भी क्रांति आई है उसमें युवाओं का अहम रोल रहा है।
वह बुधवार को मोढ़ के मेला की बारी में युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में हर क्षेत्र में विकास किया। सपा की सरकार चलाने वाले गुंडा-माफिया जेल में बंद है। यदि सपा सत्ता में आई तो आम जन का जीना मुहाल हो जाएगा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर गुप्ता ने अतिथि का अंगवस्त्रम और गदा देकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, अखंड प्रताप सिंह, अनुज पांडेय, राजेश राजभर, प्रमोद पांडेय, दीपक पाठक, सचिन तिवारी, संतोष तिवारी आदि रहे।