फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची का प्रकाशन, अभी भी मतदाता बनने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में तैयारी तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। यहां सात दिनों तक सूची रहेगी। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सूची में अपना नाम देख लें, यदि नाम न हो तो फार्म-6 भरकर नाम बढ़वा सकते हैं।
विज्ञापन

एक जनवरी 2022 के आधार पर चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में एक नवंबर 2021 से पांच दिसंबर 2021 तक कुल 44 हजार 467 मतदाताओं ने नाम बढ़वाया है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार इस बीच सबसे ज्यादा रुचि महिलाओं ने दिखायी। भदोही विधानसभा क्षेत्र में 5001 पुरुष और 8103 महिला, ज्ञानपुर क्षेत्र में 4563 पुरुष और 10109 महिला, औराई विधानसभा क्षेत्र में 6363 पुरुष और 10317 महिलाओं, युवतियों ने नाम बढ़वाया है। 11 अन्य मतदाताओं ने भी मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। मतदाता सूची प्रकाशन के अनुसार सभी विधानसभाओं में कुल मिलाकर 11 लाख 92 हजार 443 मतदाता हो गए हैं। सबसे जयादा भदोही विधानसभा क्षेत्र में मतदाता हैं। भदोही में 426318, ज्ञानपुर में 389452 व औराई विधानसभा क्षेत्र में 376673 मतदाता हैं। 105 अन्य मतदाता भी हैं। 1003 सर्विस वोटर भी चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें